Uncategorized

रास्ता रोककर चाकू एवं डंडे से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू एवं डंडा जप्त

रास्ता रोककर चाकू एवं डंडे से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू एवं डंडा जप्त


बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र में रास्ता रोककर चाकू एवं डंडे से मारपीट करने के मामले में कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं डंडा बरामद कर जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
पिंटू वर्मा, पिता परसराम वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जलसो भूरीभाटा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
दुर्गेश कुमार गोंड, पिता जैताराम, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जलसो भूरीभाटा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
घटना का विवरण:
प्रार्थी आयुष रजक, निवासी ग्राम पोंसरा, थाना कोनी ने 27 सितंबर 2026 को थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे वह अपने साथियों आकाश, आशीष रजक एवं बोड्डा के साथ बिरकोना से डीजे को मजदा वाहन में लोड कर अपने गांव पोंसरा लौट रहा था।जलसो के पास पिंटू वर्मा अपने साथियों दुर्गेश गोंड, राहुल वर्मा एवं राहुल गोंड के साथ पूर्व रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा और डीजे बजाने के लिए कहने लगा। डीजे बजाने से मना करने पर पिंटू वर्मा द्वारा धारदार चाकू से तथा उसके अन्य साथियों द्वारा डंडे एवं स्टिक से मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
तत्काल कार्रवाई:मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली बिलासपुर श्री गगन कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी एवं घेराबंदी शुरू की।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंटू वर्मा एवं दुर्गेश कुमार गोंड को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं डंडा बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड तैयार किया गया तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका:उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक जीतेन्द्र गुप्ता, सउनि राजेश धार, प्रधान आरक्षक दीवान, आरक्षक भोपसिंह साहू, उदय पाटले एवं अजय सोनी का सराहनीय योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!