आंख में मिर्ची डालकर बाइक और मोबाइल लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चंद घंटों में कोटा पुलिस ने किया खुलासा

आंख में मिर्ची डालकर बाइक और मोबाइल लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चंद घंटों में कोटा पुलिस ने किया खुलासा
बिलासपुर कोटा । कोटा थाना क्षेत्र के रेलवे गतवा फाटक के पास युवक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर चाकू की नोक पर बाइक, मोबाइल और नकदी लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी सहित तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर को शिवम कुमार ध्रुव ग्राम दवनपुर से लक्ष्मी विसर्जन देखकर अपनी पल्सर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान गतवा रेलवे फाटक के पास 3-4 युवकों ने उसे रोककर आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने युवक का ओप्पो मोबाइल, पल्सर बाइक और 1 हजार रुपये नकद लूट लिए। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।
शिकायत मिलते ही कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर कैलाश उर्फ बिल्लू साहू (19 वर्ष), निवासी पड़ाव पारा कोटा और तीन विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पल्सर बाइक, ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।
मुख्य आरोपी कैलाश को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि तीनों बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रभारी प्र उप निरीक्षक नागेश्वरी साहू , उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, आरक्षक सुनील पटेल, आरक्षक दीप सिंह कंवर , आरक्षक विनोद यादव का विशेष भूमिका रही ।