ग्राम पंचायत गोबरीपाठ में कांग्रेस की मंडल स्तरीय जन चौपाल आयोजित, अजय श्रीवास्तव ने भाजपा पर साधा निशाना

ग्राम पंचायत गोबरीपाठ में कांग्रेस की मंडल स्तरीय जन चौपाल आयोजित, अजय श्रीवास्तव ने भाजपा पर साधा निशाना
कोटा। कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत गोबरीपाठ में कांग्रेस पार्टी द्वारा मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अजय श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ भाजपा के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। मुख्य अतिथि अजय श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में भाजपा पर सीधा प्रहार करते हुए कांग्रेस की विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर अपनी बात रखी।
जन चौपाल में ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी कोटा अरुण द्विवेदी,मंडल अध्यक्ष परमेश्वर मिरी, रिंकू दीक्षित, संजू चौहान, विधायक प्रतिनिधि प्रतीक द्विवेदी, अजय बंजारे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्रीय मुद्दों और जनसमस्याओं पर भी चर्चा की गई।