कोटा

गनियारी में मारपीट कर मोबाइल लूटने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ाया,एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर पुलिस की कार्रवाई, लूटे गए दो मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

गनियारी में मारपीट कर मोबाइल लूटने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ाया,एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर पुलिस की कार्रवाई, लूटे गए दो मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

कोटा। ग्राम गनियारी में मारपीट कर दो मोबाइल फोन लूटने के मामले में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी महेंद्र कुमार पोर्ते निवासी दर्रिकापा ने 12 नवंबर 2026 को थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे अपने बड़े पिताजी के लड़के के साथ भाई दूज मनाने बिलासपुर गए थे। वहां से मोटरसाइकिल से वापस लौटते समय रात करीब 10 बजे ग्राम गनियारी के चक्राकुंड मोड़ के पास रुके थे।
इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी के भाई के साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी के साथ भी आरोपियों ने बेल्ट से मारपीट की। इसके बाद आरोपी दोनों के मोबाइल फोन जबरन लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए गनियारी बस्ती की ओर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुनानू वर्मा उर्फ नानू वर्मा (27 वर्ष), निवासी वर्मा मोहल्ला, ग्राम गनियारी तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की। मुख्य आरोपी कुनानू वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 115(2), 309(4) एवं 304(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रभारी उप निरीक्षक नागेश्वरी साहू, उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, सुनील पटेल, दीप सिंह कंवर एवं विनोद यादव की विशेष भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!