Uncategorized

माँ महामाया के दरबार से मनोज सोनी ने शुरू की अंत्योदय यात्रा

माँ महामाया के दरबार से मनोज सोनी ने शुरू की अंत्योदय यात्रा

कोटा। कोटा विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सोनी ने आज रतनपुर स्थित अधिष्ठात्री देवी माँ महामाया देवी के दरबार में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर अपनी ‘अंत्योदय यात्रा’ की विधिवत शुरुआत की।
इस अवसर पर मनोज सोनी ने कहा कि “अंत्योदय का अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना है। माँ महामाया के आशीर्वाद से मैं कोटा विधानसभा क्षेत्र के हर गाँव, हर टोले और हर मजरे तक पहुँचने का प्रयास करूँगा, जहाँ आज भी बैगा, कंवर और गोंड समाज सहित अन्य जरूरतमंद परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।”उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल गाँवों का भ्रमण करना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं का सर्वे करना और जरूरतमंद परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करना है। यात्रा के दौरान महतारी वंदन योजना, राशन, वन अधिकार पट्टा, आवास सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित परिवारों को चिन्हित किया जाएगा तथा प्रशासन के सहयोग से उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।अंत्योदय यात्रा की शुरुआत रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर से होकर बेलगहना, कोटा और लोरमी रोड क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गाँवों तक जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया जाएगा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!