हंडा का भांडा फूटा: नकली हंडा दिखाकर सोने का लालच देकर 6 लाख की ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

हंडा का भांडा फूटा: नकली हंडा दिखाकर सोने का लालच देकर 6 लाख की ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार
बेलगहना पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त
बिलासपुर। नकली सोने-चांदी का हंडा दिखाकर सोना मिलने का लालच देकर 6 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में बेलगहना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम में से उपलब्ध राशि तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को प्रार्थी विष्णु बघेल, निवासी गाड़ाघाट, थाना सेतगंगा, जिला मुंगेली ने चौकी बेलगहना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपियों ने सोने-चांदी का हंडा दिखाकर उसे 6 लाख रुपये देने के लिए छलपूर्वक राजी किया और रकम लेकर ठगी कर ली।रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। विवेचना के दौरान 26 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले से जुड़े आरोपी मुंगेली और कोटा क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम गठित कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने प्रार्थी से 6 लाख रुपये की ठगी करना तथा रकम को आपस में बांट लेना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उनके कब्जे से उपलब्ध रकम जब्त की गई। वहीं आरोपी प्रताप श्रीवास ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पुलिस के समक्ष पेश की, जिसे भी जब्त किया गया।पुलिस ने मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर छह आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
किशन साहू उर्फ पसउ बैगा, पिता हरिशंकर साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी फिरंगीपारा, कोटा।संजय पनिक, पिता कमलदेव, उम्र 58 वर्ष, निवासी तिलक वार्ड क्रमांक 17, मुंगेली।प्रताप श्रीवास, पिता शिवकुमार श्रीवास, उम्र 40 वर्ष, निवासी अमने, थाना कोटा।अजय हठिले, पिता रविन्द्र नाथ, उम्र 24 वर्ष, निवासी बस स्टैंड के पास, कोटा।रामप्रकाश जायसवाल उर्फ छोटू, पिता कन्हैया लाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी अमने, थाना कोटा।अभय बंजारे, पिता संजय बंजारे, उम्र 21 वर्ष, निवासी पीपरतराई, थाना कोटा, जिला बिलासपुर।
कार्रवाई में विशेष योगदान:चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बी. बनाफर, एएसआई मोतीलाल सूर्यवंशी, आरक्षक ईश्वर नेताम, रवि शंकर यादव, जलेश्वर साहू एवं धर्मेंद्र कश्यप की विशेष भूमिका रही।