Uncategorized
तेज आवाज में डीजे बजाने पर मल्हार चौकी पुलिस की कार्रवाई, वाहन सहित डीजे उपकरण जब्त

तेज आवाज में डीजे बजाने पर मल्हार चौकी पुलिस की कार्रवाई, वाहन सहित डीजे उपकरण जब्त
मस्तूरी। मल्हार चौकी अंतर्गत मल्हार बस्ती क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BS 643 में डीजे लगाकर तेज आवाज में बजाते हुए चालक सुनील कुमार यादव पिता हीरालाल यादव, निवासी मेन रोड मल्हार को पाया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से माजदा वाहन, 03 एम्प्लीफायर, जनरेटर सहित अन्य डीजे उपकरण जब्त किए। मामले में आरोपी के विरुद्ध कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 4, 5 एवं 15 के तहत कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर मल्हार चौकी पुलिस द्वारा की गई।