Uncategorized

सामाजिक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा : सुरज साहू

सामाजिक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा : सुरज साहू

कोटा। छत्तीसगढ़ साहू समाज युवा प्रकोष्ठ, बिलासपुर संभाग में संगठन सचिव का महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व सौंपे जाने पर श्री सुरज साहू ने समाज के प्रदेश एवं संभागीय पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं समस्त समाजजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
श्री सुरज साहू ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री तिलक साहू, प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत साहू, संभाग अध्यक्ष श्री केशव साहू, प्रदेश महामंत्री श्री भास्कर साहू सहित समाज के वरिष्ठजनों ने उन पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इस विश्वास के लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
उन्होंने कहा कि समाज द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण एवं सक्रियता के साथ करेंगे। युवाओं को समाज की रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना, संगठन को मजबूत बनाना तथा समाजहित के कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
श्री साहू ने कहा कि वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन, युवाओं की ऊर्जा और समाजजनों का सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। सभी के सहयोग से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे, संगठनात्मक मजबूती एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं से निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी का संकल्प है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!