गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालक पर रतनपुर पुलिस की कार्रवाई

गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालक पर रतनपुर पुलिस की कार्रवाई

रतनपुर। गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाकर माननीय न्यायालय एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेशों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालक के विरुद्ध रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की है।रतनपुर पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान नूतन चौक, बड़ी बाजार रतनपुर में गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजता पाया गया। पुलिस टीम द्वारा डीजे संचालक को समझाइश देकर आवाज कम करने के लिए कहा गया, लेकिन समझाइश के बाद भी डीजे की आवाज कम नहीं की गई।मामले में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन को थाना लाकर माजदा वाहन क्रमांक CG 10 CB 8529, वाहन में लगे 10 नग साउंड बॉक्स, 12 नग लाइट, 03 नग जनरेटर एवं अन्य डीजे उपकरण जप्त किए गए।डीजे संचालक राजेश मार्को पिता रामनारायण मार्को, उम्र 23 वर्ष, निवासी खाड़ा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।रतनपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा एवं प्रशासन/न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।