Uncategorized
कोरी डैम नौकाबिहार परिसर में शराब की बोतल मिलने से सवाल पार्ट 1

कोरी डैम नौकाबिहार परिसर में शराब की बोतल मिलने से सवाल
कोटा। कोटा रेंज के कोरी डैम नौकाबिहार परिसर में वन विभाग की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कोटा, बेलगहना, रतनपुर और तखतपुर क्षेत्र के वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाया गया था।
बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान नौकाबिहार परिसर के अंदर शराब की बोतल फेंके जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि वन विभाग से जुड़े कुछ कर्मचारियों द्वारा शराब की बोतल वहीं फेंकी गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद नौकाबिहार परिसर में स्वच्छता और विभागीय कर्मचारियों के आचरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, शराब की बोतल किसने फेंकी, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच होने पर ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।