कोटा

बिलासपुर से विदाई लेकर कटघोरा रवाना हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, भावुक संदेश जारी कर सभी का जताया आभार

बिलासपुर से विदाई लेकर कटघोरा रवाना हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, भावुक संदेश जारी कर सभी का जताया आभार

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर लगभग दो वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कटघोरा, जिला कोरबा में स्थानांतरण हो गया है। कार्यभार से रिलीव होने के बाद उन्होंने बिलासपुर के नागरिकों, पत्रकारों, पुलिस सहयोगियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भावुक संदेश जारी किया।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि न्यायधानी बिलासपुर में कार्यकाल के दौरान उन्हें गणमान्य नागरिकों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों, स्वयंसेवी संगठनों, पुलिस सहयोगी मित्रों, नागरिक संगठनों तथा शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी संस्थानों का भरपूर सहयोग, स्नेह और मार्गदर्शन मिला।
उन्होंने कहा कि सभी के आत्मीय सहयोग और विश्वास के कारण वे बिलासपुर जिले में यातायात प्रबंधन से जुड़े अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूरी तन्मयता, निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कर सके।
अपने विदाई संदेश में उन्होंने बिलासपुर के सभी नागरिकों एवं सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी तरह प्रेम, स्नेह, सौहार्द और मार्गदर्शन बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!