कोटा

पेंड्रीडीह बाईपास एवं रतनपुर महामाया चौक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत की गई

पेंड्रीडीह बाईपास एवं रतनपुर महामाया चौक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत

कोटा । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय महासचिव माननीय भूपेश बघेल जी का पेंड्रीडीह बाईपास रोड, बिलासपुर एवं रतनपुर महामाया चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस ग्रामीण बिलासपुर के उपाध्यक्ष आदित्य दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भूपेश बघेल जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस दौरान दोनों स्वागत स्थलों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं नारों के साथ अपने नेता का स्वागत किया।कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह और आपसी एकजुटता देखने को मिली।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!