कोटा

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य पर भी कार्रवाई

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य पर भी कार्रवाई

कलमीटार रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त, पटाखा फोड़ने से मना करने पर महिला से मारपीट करने वाले तीन आरोपी भी गिरफ्तार

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में कलमीटार रोड स्थित शराब भट्ठी के पास धारदार चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। वहीं, दूसरे मामले में घर के सामने पटाखा फोड़ने से मना करने पर महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को थाना रतनपुर में सूचना मिली कि कलमीटार रोड शराब भट्ठी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। पुलिस ने मौके से धनजीर शिकारी (23 वर्ष), निवासी जेजराडीह को पकड़ा। उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वहीं, ग्राम भरारी निवासी सरिता ताम्रकार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर में थी। इसी दौरान गांव के आदित्य सूर्यवंशी, प्रताप सूर्यवंशी और अविनाश सूर्यवंशी उसके घर के सामने पटाखे फोड़ रहे थे। महिला द्वारा घर से दूर पटाखे फोड़ने के लिए कहने पर तीनों ने कथित तौर पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद रिमांड पर भेजा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
धनजीर शिकारी (23 वर्ष), पिता रामनाथ शिकारी, निवासी जेजराडीह, थाना रतनपुर।
प्रताप सूर्यवंशी (24 वर्ष), पिता स्व. बुधराम सूर्यवंशी, निवासी अकलतरी, थाना रतनपुर।
आदित्य सूर्यवंशी (24 वर्ष), पिता मोहितराम सूर्यवंशी, निवासी भरारी, थाना रतनपुर।
अविनाश सूर्यवंशी (18 वर्ष), पिता मनोज सूर्यवंशी, निवासी भरारी, थाना रतनपुर।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, कौशल राम खुटे तथा आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर और पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!