कोटा

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

Sanjay banjare (kota)

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

रतनपुर। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे देने से इनकार करने पर गाली-गलौज कर मारपीट करने के मामले में रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 नवंबर 2026 को प्रार्थी दुर्गेशनंदन सारथी निवासी रतनपुर ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किसी काम से महामाया चौक रतनपुर गया था। इसी दौरान रामनगर रतनपुर निवासी राज सारथी, शिवेन्द्र सारथी एवं उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
प्रार्थी की शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर आरोपी राज उर्फ छोटू सारथी (33 वर्ष) एवं शिवेन्द्र सारथी (23 वर्ष), दोनों निवासी रामनगर सारथीपारा रतनपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
राज उर्फ छोटू सारथी, पिता स्व. राजेन्द्र सारथी, उम्र 33 वर्ष।
शिवेन्द्र सारथी, पिता विनोद सारथी, उम्र 23 वर्ष।
दोनों आरोपी निवासी रामनगर सारथीपारा, रतनपुर, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, कौशल राम खुटे एवं आरक्षक मोरध्वज चंद्रा का विशेष योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!