Uncategorized

सूने मकान में नकबजनी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चोरी का माल खरीदने वाले 3 गिरफ्तार

सूने मकान में नकबजनी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चोरी का माल खरीदने वाले 3 गिरफ्तार

बिलासपुर। थाना सकरी पुलिस ने सत्यानगर अमेरी स्थित सूने मकान में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत चोरी का माल खरीदने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अक्षय कुमार टाण्डे (28) ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार के साथ तिफरा स्थित मकान में रहता है और अमेरी स्थित पुराने मकान में आना-जाना करता है। 29 अगस्त 2026 की रात मकान में ताला लगाकर वह तिफरा चला गया था। 16 सितंबर को वापस लौटने पर उसने देखा कि अज्ञात चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और कमरों व अलमारी का ताला तोड़कर ₹12 हजार नकद, चांदी के चम्मच, कटोरी, गिलास, प्लेट, कांसे के बर्तन, कंप्यूटर सेट तथा 1.5 टन वोल्टास एसी चोरी कर ले गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ₹42 हजार बताई गई।
रिपोर्ट पर थाना सकरी में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही अविनाश खांडे (24) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया और चोरी का सामान अन्य लोगों को बेचने की जानकारी दी।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले तीन आरोपियों सौरभ बंजारे (26), दीपेश गुप्ता (35) और रितेशधर शर्मा को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
अविनाश खांडे, पिता विशाल खांडे, उम्र 24 वर्ष, निवासी सत्यानगर अमेरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
सौरभ बंजारे, पिता रामायण बंजारे, उम्र 26 वर्ष, निवासी एरमसाही, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर।
दीपेश गुप्ता, पिता राम कुमार गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी बजरंग होटल के सामने, जिला बिलासपुर।
रितेशधर शर्मा, पिता कृष्णा धर शर्मा, निवासी नूतन चौक सरकंडा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू, प्रधान आरक्षक रवि लहरे तथा आरक्षक मनोज बघेल, रुपेश कौशिक, सुनील सूर्यवंशी और पवन बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!