Uncategorized

सोशल मीडिया पर धारदार चाकू दिखाकर भय फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर धारदार चाकू दिखाकर भय फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई, बटनदार चाकू बरामद कर आरोपी को न्यायालय में किया पेश

रतनपुर। सोशल मीडिया पर धारदार बटनदार चाकू दिखाकर लोगों में भय का माहौल उत्पन्न करने वाले आरोपी के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को थाना रतनपुर में सूचना मिली कि बड़ीबाजार रतनपुर में एक व्यक्ति बटनदार चाकू दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहा है। आरोपी द्वारा चाकू दिखाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रसारित किए जाने की भी जानकारी मिली थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना की। टीम ने नूतन चौक बड़ीबाजार के पास घेराबंदी कर आरोपी निजाम अली उर्फ अश्शू पिता रजब अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी बड़ीबाजार रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल साहू, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं धनराज कुम्भकार का विशेष योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!