कोटा

आत्मानंद स्कूल की वैन में आग लगने से वेन में बैठे बच्चे बाल बाल बच्चे,पुलिस जांच मे जुटी

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

आत्मानंद स्कूल की वैन में आग लगने से वेन में बैठे बच्चे बाल बाल बच्चे वही पटवारी की बेटी इस आग में झुलस गई पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर बालक हाई स्कूल के पास संचालित आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे वेन एवं अन्य संसाधनों से स्कूल जाते हैं आज सुबह लगभग 10:00 बजे स्कूली वैन में स्कूल जा रहे बच्चे से भारी वेन जिसमें 6 बच्चियों बैठी थी तभी मारुति वेन गुरुद्वारा रोड ताम्रकार ज्वेलर्स के पास पहुंची थी तभी वेन में अचानक आग लग गए आनन फानन में आसपास के लोगों ने पानी डालकर वेन में लगी आग को बुझाया और वेन में आग लगते ही बच्चे वेन का दरवाजा खोल कर जब तक बाहर निकलते तब तक आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली स्कूली छात्रा आराध्या केशरवानी पिता अतुल केसरवानी निवासी जनकपुर तखतपुर जो इस घटना में झुलस गई जिसे तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया वह पटवारी अतुल केसरवानी की बेटी है पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है वेन मे आग लगने के करणो
का पता लगाया जा रहा है मौके से वाहन चालक फरार हो गया है
थाना प्रभारी एस आर साहू ने बताया स्कूली बच्चों से भरी वेन में आग लगने की घटना घटी है वेन के मालिक का पता लगाया जा रहा है और वेन के फिटनेस प्रमाण पत्र जांच किए जा रहे हैं

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!