
सप्ताहिक बाजार मे अवैध एवं असुरक्षित ढंग से फटाखा बिक्री कर रहे पांच आरोपियों के खिलाफ बेलगहना पुलिस ने की कार्यवाही
बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम आमागोहन खोंगसरा के साप्ताहिक बाजार में कुछ लोगों के द्वारा अवैध एवं असुरक्षित ढंग से फटाखा बिक्री किये जाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेलगहना पुलिस द्वारा आमागोहन खोंगसरा साप्ताहिक बाजार में रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से एवं असुरक्षित ढंग से फटाखा दुकान लगाकर फटाखा बिक्री कर रहे आरोपियों मे प्रियतम दास पिता मनोज दास उम्र 35 वर्ष ग्राम आमागोहन खोंगसरा निवासी,ललित कुमार साहू पिता स्व. गेंदलाल साहू उम्र 47 वर्ष ग्राम आमागोहन खोंगसरा निवासी, हर्षद साहू पिता स्व. गेंदलाल साहू उम्र वर्ष ग्राम आमागोहन खोंगसरा निवासी, छाजूराम अग्रवाल पिता स्व. पूरनमल अग्रवाल उम्र 55 वर्ष ग्राम आमागोहन खोंगसरा निवासी, सचिन केशरवानी पिता सत्यनारायण केशरवानी उम्र 47 वर्ष ग्राम आमागोहन निवासी,इन सभी आरोपियों के कब्जे से 16 कार्टुनों में भरे छोटे बड़े फटाखे कुल वजनी लगभग 450 किलोग्राम कुल कीमती 168000 रुपये को जप्त कर धारा 286 एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 की धारा 9 बी के तहत कार्यवाही की गई है।