कोटा

कोटा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी से जीवन मिश्रा ने अपनी दावेदारी पेश की

कोटा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी से जीवन मिश्रा ने अपनी दावेदारी पेश की

कोटा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के लिए लोकल प्रत्याशी जीवन मिश्रा ने अपना दावेदारी पेश किया है आगामी होने वाली विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा सीट के लिए चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कराया जाएगा छत्तीसगढ़ की सभी विधानसभा सीटों में से सबसे हाई प्रोफाइल सीट कोटा विधानसभा सीट है जिसमे आजादी से लेकर आजतक भाजपा जीत नही पाया है कांग्रेस की गढ़ वाली सीट को पिछले चुनाव में जोगी कांगेस की प्रत्याशी रेणु जोगी ने जीत हासिल की थी इस विधानसभा सीट को जीतने के लिए कांगेस भाजपा दोनो पार्टी में घमासान मचा हुआ है भारतीय जनता पार्टी से बिलासपुर जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष व भाजपा जिला संस्कृति प्रकोष्ट जीवन मिश्रा ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, छत्तीसगढ़ राज्य महासचिव (संगठन) अजय जामवाल और छत्तीसगढ़ संगठन मंत्री पवन साय से मुलाकात कर अपना जीवन परिचय देकर मार्गदर्शन लिया जीवन मिश्रा विगत 13 वर्षों से भाजपा पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते आ रहे हैं।

जीवन मिश्रा कोटा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक के साथ साथ खेलो के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किसानों का जन आंदोलन में व हिंदुत्व की लड़ाई में अपना योगदान देते आ रहे है एक सर्वे के अनुसार जीवन मिश्रा सबसे लोक प्रिय भाजपा से उम्मीदवार है कांग्रेस की गढ़ को कोई फतेह कर सकता है तो वो जीवन जीवन मिश्रा है अगर भाजपा अपना प्रत्याशी घोषित करता है इस बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सकता है इसका कारण कोटा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गॉंव शहर में लोकजननायक के रूप प्रत्येक समुदाय के लोगो से व्यक्तिगत परिचय और युवाओं बुजुर्गों से सम्बंध खेल व स्वास्थ्य लोक कल्याणकारी कार्य के माध्यम से है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!