कोटाबिलासपुर

कोटा पुलिस द्वारा अवैध रूप से गांजा बिक्री करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 800 ग्राम गांजा किया जप्त

कोटा पुलिस द्वारा अवैध रूप से गांजा बिक्री करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 800 ग्राम गांजा किया जप्त

उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के द्वारा गांजा बिक्री करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रोहित झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस द्वारा ग्राम पिपरतराई मे ग्राहक का तलाश कर रहे अवैध गांजा बिक्री करने वाले आरोपी राकेश वर्मा उम्र 32 साल साकिन बेलटुकरी के कब्जे से 800 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया मुखबीर सूचना मिला की ग्राम पीपरतराई सागौन प्लाट के पास एक व्यक्ति अपने सफेद रंग के थैला में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है एवं बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड करवाई किया गया जहां राकेश वर्मा मिला जो एक सफेद रंग के थैला के अंदर रखा 20-20 ग्राम का 25 पुड़िया, 50-50 ग्राम का 6 पुडिया गांजा कुल 800 ग्राम कीमती ₹5000 रखें मिला जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी राकेश वर्मा पिता ईश्वर वर्मा उम्र 32 साल साकिन बेलटुकरी थाना कोटा जिला बिलासपुर को वजह सबूत के आधार पर गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई किया जा रहा है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!