Uncategorized
विशेष ग्राम सभा आयोजित, गांव के विकास और समस्याओं पर हुई चर्चा

जयरामनगर में विशेष ग्राम सभा आयोजित, गांव के विकास और समस्याओं पर हुई चर्चा
बिलासपुर, 2 अक्टूबर 2026। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम जयरामनगर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती संगीता अंचल ने की। बैठक में गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और ग्रामीणों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान समस्याओं के समाधान और गांव में विकास कार्यों को गति देने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। ग्राम सभा में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली।