मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ संपन्न

मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

कोटा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कोटा में विकासखंड स्तरीय ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा देश के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण बिलासपुर मोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल, नगर पालिका कोटा अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू, महामंत्री नीलेश भार्गव, महामंत्री चूलेश पाण्डेय,युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष कौशिक सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा गोपाल दुबे एवं समग्र शिक्षा अधिकारी संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में संकुल समन्वयक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा आसपास के विद्यालयों से आए विद्यार्थी शामिल हुए।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वच्छता, विकास, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका को समझने का अवसर मिला। आयोजकों एवं अतिथियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।