ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस की कार्रवाई, 06 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई

ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस की कार्रवाई, 06 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई
बिलासपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बिल्हा पुलिस को अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई में सफलता मिली है। पुलिस द्वारा बीट भ्रमण एवं जनसंपर्क के दौरान प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 06 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम पंचायत भैसबोड के निवासियों द्वारा ग्राम भैसबोड में अवैध शराब बिक्री एवं जुआ खेलने की शिकायत संबंधी लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था। वहीं ग्राम भटगांव में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट की घटना के संबंध में भी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बिल्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम भैसबोड के 04 एवं ग्राम भटगांव के 02 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
जिनके विरुद्ध कार्रवाई की गई—
शक्ति साहू, पिता भुलउ साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी भटगांव, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।
प्रदीप मानिकपुरी, पिता महेतरू मानिकपुरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी भटगांव, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।
रामकुमार आनंद, पिता मोहितराम आनंद, उम्र 20 वर्ष, निवासी भैसबोड, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।
महेश कोसले, पिता छेदीलाल कोसले, उम्र 34 वर्ष, निवासी भैसबोड, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।
जमुना बाई मनहर, पिता चंद्रभूषण चेलक, उम्र 35 वर्ष, निवासी भैसबोड, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।
राजेश बंजारे, पिता चरणदास बंजारे, उम्र 37 वर्ष, निवासी भैसबोड, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ सहित अन्य अनैतिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलने पर आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मंजुला साहू, रोशनी ध्रुव, देवेन कुमार, शेखर, आरक्षक क्रमांक 1431 अर्जुन जांगड़े एवं आरक्षक क्रमांक 1390 संतोष मरकाम का विशेष योगदान रहा।