Uncategorized

ग्रामसभाओं में तय होगी गांव के विकास की दिशा जिले की 486 ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से ग्रामसभाएं, जल संरक्षण और विकसित ग्राम पंचायत योजना पर होगी चर्चा

ग्रामसभाओं में तय होगी गांव के विकास की दिशा
जिले की 486 ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से ग्रामसभाएं, जल संरक्षण और विकसित ग्राम पंचायत योजना पर होगी चर्चा

बिलासपुर/कोटा। जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार होने वाली इन ग्रामसभाओं में गांव के समग्र विकास की कार्ययोजना, जल संरक्षण, पंचायत के आय-व्यय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।ग्रामसभाओं में विकसित ग्राम पंचायत योजना के निर्माण को लेकर विचार-विमर्श होगा। ग्रामीणों की भागीदारी से गांव की आवश्यकताओं और विकास की प्राथमिकताओं को चिन्हित कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस दौरान वीबी-जी राम जी के जॉब कार्ड तथा कार्यों की मांग से संबंधित विषय भी ग्रामसभा में रखे जाएंगे। इसके अलावा ग्राम पंचायत के आय-व्यय का विवरण और बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया जाएगा।जल संरक्षण को भी ग्रामसभाओं में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। ग्राम पंचायतों के भूजल स्तर का वाचन किया जाएगा तथा भूजल स्तर की जानकारी को सार्वजनिक रूप से दीवारों पर अंकित करने के संबंध में चर्चा होगी। साथ ही नशामुक्ति और गांव के समेकित विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।ग्रामसभाओं में लिए गए निर्णयों और आयोजित बैठकों का विवरण संबंधित विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। ग्रामसभाओं के माध्यम से ग्रामीणों की सहभागिता से गांव के विकास की प्राथमिकताएं तय करने और उन्हें योजनाबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर दिया जाएगा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!