Uncategorized

करगीखुर्द में नल-बोर खनन के बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिला पानी, पंचायत कार्यों पर उठे सवाल

करगीखुर्द में नल-बोर खनन के बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिला पानी, पंचायत कार्यों पर उठे सवाल


कोटा । ग्राम पंचायत करगीखुर्द में नल एवं बोर खनन कार्य कराए जाने के बावजूद ग्रामीणों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में लाखों रुपये की राशि खर्च होने के बावजूद कई हैंडपंप और नल लंबे समय से बंद पड़े हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि नल के लिए बोर खनन का कार्य तो कराया गया, लेकिन उसके बाद व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्यों में अनियमितता और राशि के दुरुपयोग की जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का सवाल है कि यदि विकास कार्यों के नाम पर राशि खर्च की जा रही है, तो उसका लाभ आम जनता तक क्यों नहीं पहुंच रहा है? वर्षों से बंद पड़े हैंडपंप और नल व्यवस्था की जमीनी हकीकत बयां कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से ग्राम पंचायत करगीखुर्द में कराए गए नल-बोर खनन सहित अन्य विकास कार्यों की स्थल जांच, कार्यों की गुणवत्ता की जांच और खर्च की गई राशि का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई है या नहीं।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!