Uncategorized

रतनपुर पुलिस ने घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतनपुर पुलिस ने घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतनपुर। घर में रखे मोबाइल फोन की चोरी के मामले में रतनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया रियलमी मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 11 हजार रुपये है, बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को प्रार्थी बरनलाल प्रधान, निवासी बुढ़ामहादेवपारा रतनपुर, ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि 31 अगस्त की रात वह खाना खाने के बाद अपने घर में सो गया था और अपना मोबाइल खाट के पास रखा था। सुबह उठने पर मोबाइल गायब मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थाना प्रभारी द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए टीम गठित की गई। तकनीकी टीम की मदद से चोरी किए गए मोबाइल की निगरानी की जा रही थी। मोबाइल चालू किए जाने के बाद पुलिस को उसके उपयोगकर्ता की जानकारी मिली, जिसके आधार पर बुढ़ामहादेवपारा निवासी अंकित यादव से पूछताछ की गई।
पूछताछ में अंकित यादव ने अपने साथी अभय रावत के साथ मिलकर प्रार्थी के घर से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का मोबाइल बरामद किया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी:
अंकित यादव, पिता जवाहर यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी बुढ़ामहादेवपारा, रतनपुर।
अभय रावत, पिता गुनेश्वर प्रसाद रावत, उम्र 19 वर्ष, निवासी बुढ़ामहादेवपारा, रतनपुर, जिला बिलासपुर।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!