Uncategorized

पहंदा में मनोज सोनी के नेतृत्व में अंत्योदय यात्रा सम्पन्न

पहंदा में मनोज सोनी के नेतृत्व में अंत्योदय यात्रा सम्पन्न

कोटा। ग्राम पंचायत पहंदा, विकासखंड कोटा में बुधवार को समाजसेवी मनोज सोनी के नेतृत्व में “अंत्योदय यात्रा—गांव-गांव, घर-घर” का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासन की अंत्योदय अन्न योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
मनोज सोनी ने ग्रामीण बुजुर्गों, महिलाओं एवं अंत्योदय राशन कार्डधारी हितग्राहियों से मुलाकात कर योजना के तहत मिलने वाले 35 किलो राशन, पात्रता तथा ई-केवाईसी की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर मनोज सोनी ने कहा कि अंत्योदय का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार राशन से वंचित न रहे, यही यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।
यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने राशन वितरण एवं पेंशन से संबंधित अपनी समस्याएं भी साझा कीं। समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!