Uncategorized

मोटरसाइकिल चोरी के फरार आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोटरसाइकिल चोरी के फरार आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार


कोटा। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोटा पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनहरण बिंझवार (20 वर्ष), पिता पुरन बिंझवार, निवासी डोंगरिपारा, ग्राम नवागांव, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को प्रार्थी की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AW 8925 चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले में पूछताछ के दौरान विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता सामने आई थी। पूछताछ में उसके एक सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल चोरी करने की जानकारी मिली, जिसके बाद फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी।
इसी दौरान 28 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर कोटा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मनहरण बिंझवार को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, आरक्षक चंदन मानिकपुरी, आरक्षक दिलहरन पैकरा सहित थाना कोटा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!