Uncategorized

अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार ऑपरेशन प्रहार के तहत 7.200 लीटर देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार
ऑपरेशन प्रहार के तहत 7.200 लीटर देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 नग देशी प्लेन शराब, कुल मात्रा 7.200 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 3,200 रुपये है, बरामद कर जब्त की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा पुलिस द्वारा क्षेत्र में सिविल टीम गठित कर ग्रामीणों से संपर्क एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
इसी दौरान 23 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भैसबोड रेलवे अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति साइकिल रिक्शा में भारी मात्रा में शराब बिक्री के लिए लेकर आया है। सूचना पर बिल्हा थाना प्रभारी द्वारा तत्काल सिविल टीम को रवाना कर मौके पर घेराबंदी की गई।
मौके पर एक व्यक्ति साइकिल रिक्शा के साथ मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेश कुमार कोसले, पिता बोहित कोसले, उम्र 45 वर्ष, निवासी भैसबोड, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर बताया। तलाशी लेने पर कपड़े की थैली में 40 नग देशी प्लेन शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
बिल्हा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रशिक्षु उप निरीक्षक रोशनी ध्रुव, आरक्षक 1210 सुमन चंद्रवंशी एवं आरक्षक 1431 अर्जुन जांगड़े का विशेष योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!