कोटा वार्ड नंबर 1 में सवरा समाज ने किया करमडार पूजा का आयोजन,पार्षद कान्हा संतोष गुप्ता ने कहा—सुख-दुख में हमेशा समाज के साथ खड़ा रहूंगा

कोटा वार्ड नंबर 1 में सवरा समाज ने किया करमडार पूजा का आयोजन,पार्षद कान्हा संतोष गुप्ता ने कहा—सुख-दुख में हमेशा समाज के साथ खड़ा रहूंगा
कोटा। नगर के वार्ड नंबर 1 में आदिवासी सवरा समाज द्वारा कर्म सैनी माता करमडार पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 1 के पार्षद जय प्रसाद मरावी, भूतपूर्व पार्षद धन सिंह आर्मो, खोरबहरा मरावी सहित सदस्य शांतनु नेताम, चंदू लाल मरावी, वेद राम आर्मो, संत राजा मरावी, समारू मरावी, बाला नेताम, करन आर्मो, विक्रम नेताम और राहुल नेताम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 11 के पार्षद कान्हा संतोष गुप्ता रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे हमेशा समाज के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाज को जिस भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, वे अपनी ओर से हरसंभव सहयोग करेंगे।
समाज के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी ने अपना महत्वपूर्ण समय निकालकर करमडार पूजा कार्यक्रम में सहभागिता की, जिसके लिए सवरा समाज के सभी सदस्यों की ओर से उनका स्वागत एवं धन्यवाद किया जाता है।