मादक पदार्थ बिक्री करने वाले फरार आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार,गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी संतोष उर्फ भुरवा मरकाम गिरफ्तार

मादक पदार्थ बिक्री करने वाले फरार आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार,गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी संतोष उर्फ भुरवा मरकाम गिरफ्तार
कोटा,। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की बिक्री से जुड़े एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 01, सूदनपारा कोटा में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हीरो नेताम (40 वर्ष), निवासी सूदनपारा कोटा के कब्जे से 01 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये थी, बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ की खरीदी-बिक्री के संबंध में आगे की कड़ियों की जांच की। विवेचना में गिरफ्तार आरोपी हीरो नेताम के मेमोरेंडम कथन के आधार पर ग्राम जाली, थाना रतनपुर निवासी संतोष उर्फ भुरवा मरकाम (32 वर्ष), पिता स्व. रामसाय मरकाम उर्फ भोखवा का नाम सामने आया।
पुलिस ने आरोपी संतोष उर्फ भुरवा मरकाम के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 685/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, आरक्षक सत्य प्रकाश यादव एवं आरक्षक क्रमांक 1256 नंद कुमार यादव की विशेष भूमिका रही।