Uncategorized

मेलाभाठा रतनपुर में चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त

मेलाभाठा रतनपुर में चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त

रतनपुर। दिनांक 22 सितंबर 2026 को थाना रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि मेलाभाठा रतनपुर में एक व्यक्ति धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया।
पुलिस टीम ने मेलाभाठा रतनपुर के पास घेराबंदी कर आरोपी निलेश कश्यप (52 वर्ष), पिता हिन्छाराम कश्यप, निवासी गिधौरी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 01 धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम का योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, आरक्षक पवन ठाकुर एवं अखिलेश पारकर का विशेष योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!