Uncategorized

बिल्हा पुलिस की चोरी पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपियों से वाहन बरामद

बिल्हा पुलिस की चोरी पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपियों से वाहन बरामद

बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, डोडकी निवासी परमेश्वर जांगड़े ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 सितंबर 2026 की रात उसके घर के सामने खड़ी हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG10Y 3440 को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
रिपोर्ट के बाद बिल्हा पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को उक्त मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति उड़गन फाटक के पास घूमते हुए मिले। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन जोशी (19 वर्ष), पिता मोहन जोशी तथा निखिल माण्डले (20 वर्ष), पिता नारायण माण्डले, दोनों निवासी डोडकी, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उपनिरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शेखर, आरक्षक अर्जुन जांगड़े और आरक्षक संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!