घर-दुकान में भारी मात्रा में अवैध देशी शराब रखने वाले आरोपी पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई

घर-दुकान में भारी मात्रा में अवैध देशी शराब रखने वाले आरोपी पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई
57 पाव देशी प्लेन मदिरा, कुल 10.260 लीटर शराब जब्त; आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
बिलासपुर। हिर्री पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम सरसेनी में एक आरोपी के घर-दुकान से भारी मात्रा में देशी प्लेन मदिरा जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 22 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सरसेनी निवासी गोविंदा कुमार नायक (23 वर्ष), पिता राजकुमार नायक अपने घर-दुकान में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों और स्टाफ के साथ आरोपी के घर-दुकान में रेड कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान एक काले-लाल रंग के लाइनदार कपड़े के थैले से 57 नग देशी प्लेन मदिरा, प्रत्येक 180 एमएल की प्लास्टिक शीशी, बरामद हुई। शराब पर रोमियो देशी मदिरा प्लेन छत्तीसगढ़ आबकारी का लेबल लगा था। जब्त शराब की कुल मात्रा 10.260 लीटर, जिसकी कीमत 4,560 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की तथा उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, प्रधान आरक्षक 1215 धर्मेंद्र राजपूत, आरक्षक 1375 सुखदेव प्रसाद कश्यप, आरक्षक 653 रूद्रशंकर तिवारी, आरक्षक 465 सूरज कुर्रे, आरक्षक 642 जयप्रकाश कंवर एवं महिला आरक्षक 46 हेमलता उरांव का विशेष योगदान रहा।