रतनपुर पुलिस का शराब कोचिये पर प्रहार। 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को किया गया जप्त।

रतनपुर पुलिस का शराब कोचिये पर प्रहार।
10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को किया गया जप्त।
गिरफ्तार आरोपी –
1. मेलू सिंह मरावी पिता सुखराम मरावी उम्र 60 साल निवासी अंधियारीपारा लिम्हा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।
श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में दिनाँक 05/08/2026 को मुखबीर सूचना पर ग्राम अधियारीपारा चौंक में रेड कार्यवाही कर रतनपुर पुलिस द्वारा मेलू सिंह मरावी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्र.उपनिरी. अनिल सिंह, आर. आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर,मोरदध्वज चन्द्रा का विशेष योगदान रहा