बिलासपुर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे 10 वाहन जब्त

बिलासपुर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे 10 वाहन जब्त
कोटा । जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में 12 से 15 अक्टूबर 2026 तक चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 10 वाहन जब्त किए गए।
खनिज अमले ने रतनपुर, कोटा, खोलिपारा, तुरकाडीह, सेंदरी, कोनी, कच्छार, लमेर, निरतु, सकरी, लालखदान, मस्तूरी और लावर सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर खनिजों का अवैध परिवहन करते पाए गए वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।रेत, गिट्टी और चूना पत्थर डस्ट के अवैध परिवहन पर कार्रवाई अभियान के दौरान खोलिपारा क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। लमेर क्षेत्र में भी इसी तरह के मामले में एक ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गई।वहीं, लालखदान क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए दो हाइवा पकड़े गए। सैदा के पास चूना पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन करते हुए एक हाइवा जब्त किया गया।इसके अतिरिक्त, लावर क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए तीन हाइवा और रेत का परिवहन करते हुए एक हाइवा जब्त किया गया। इस तरह अभियान के दौरान कुल 10 वाहनों पर कार्रवाई की गई।तीन स्थानों पर रखे गए जब्त वाहन कार्रवाई के बाद सभी जब्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाना कोनी, पुलिस थाना कोटा और खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है। विभाग द्वारा खनिज नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।अवैध खनन के खिलाफ जारी रहेगी सख्ती प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग के समन्वय से आगे भी औचक निरीक्षण और कार्रवाई जारी रहेगी।
खनिज विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खनिज नियमों का पालन सुनिश्चित करना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।