ऑपरेशन बाज के तहत बिल्हा पुलिस की कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, एक सप्ताह के भीतर 10 स्थायी वारंटों की तामिली, लंबे समय से फरार वारंटियों की तलाश में चलाया जा रहा विशेष अभियान

ऑपरेशन बाज के तहत बिल्हा पुलिस की कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार,एक सप्ताह के भीतर 10 स्थायी वारंटों की तामिली, लंबे समय से फरार वारंटियों की तलाश में चलाया जा रहा विशेष अभियान
बिलासपुर, 18 अक्टूबर 2026। ऑपरेशन बाज के तहत बिल्हा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने सूचना तंत्र की मदद से चार स्थायी वारंटियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, संबंधित वारंटी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे। एक सप्ताह के भीतर कुल 10 स्थायी वारंटों की तामिली की गई है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को ऑपरेशन बाज के तहत स्थायी वारंटों की तामिली के निर्देश दिए थे। निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर वारंटियों की तलाश की जा रही थी।इसी दौरान सूचना तंत्र से जानकारी मिली कि गांव से बाहर बिलासपुर के विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे कुछ स्थायी वारंटी वहां मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने सघन पतासाजी कर चार वारंटियों को पकड़ा। ये आरोपी नकबजनी, आबकारी एवं विद्युत अधिनियम से संबंधित प्रकरणों में अभियुक्त थे। पुलिस ने 18 अक्टूबर 2026 को उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया।पकड़े गए स्थायी वारंटियों के नाम
जयंत भास्कर, पिता विजय भास्कर, उम्र 32 वर्ष, निवासी निपनिया, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।
संजू डहरिया, पिता मोहन लाल, निवासी झाल, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।सूरज मरावी, पिता जयपाल मरावी, उम्र 20 वर्ष, निवासी खम्हारडीह, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।मंगलदास डहरिया, पिता घासीराम डहरिया, उम्र 61 वर्ष, निवासी बरतोरी, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।पुलिस ने बताया कि स्थायी वारंटों की तामिली के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।कार्रवाई में इनकी रही भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार बंजारे, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान रक्षक क्रमांक 786 अनिल बंजारे, आरक्षक क्रमांक 1390 संतोष मरकाम, आरक्षक क्रमांक 1210 सुमन चंद्रवंशी, आरक्षक क्रमांक 803 उपेन्द्र ठाकुर, आरक्षक क्रमांक 1431 अर्जुन जांगड़े तथा आरक्षक क्रमांक 886 प्रताप साहू का विशेष योगदान रहा।