Uncategorized
बिलासपुर यातायात पुलिस की ऑटो-टैक्सी चालकों से अपील, QR कोड से कराएं पंजीकरण

संजय बंजारे (कोटा )
बिलासपुर यातायात पुलिस की ऑटो-टैक्सी चालकों से अपील, QR कोड से कराएं पंजीकरण
बिलासपुर। बिलासपुर यातायात पुलिस ने जिले के सभी ऑटो एवं टैक्सी चालकों से QR कोड स्कैन कर अपने वाहनों का डिजिटल पंजीकरण कराने की अपील की है। पंजीकरण के बाद प्रत्येक वाहन को यूनिक आईडी और QR कोड दिया जाएगा।
अभियान के तहत पेट्रोल, डीजल एवं इलेक्ट्रिक ऑटो सहित टैक्सी कारों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने का लक्ष्य है। पुलिस ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवा एवं छात्र संगठनों और ऑटो डीलर एजेंसियों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। डिजिटल प्रक्रिया में असहज चालकों की मदद कर इस पहल को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।
इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और भरोसेमंद परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में योगदान देना है।