Uncategorized

ऑपरेशन बाज के तहत बिल्हा पुलिस की कार्रवाई, बलौदाबाजार का स्थायी वारंटी गिरफ्तार,एक सप्ताह के भीतर 11 स्थायी वारंटों की तामिली, सड़क दुर्घटना के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन बाज के तहत बिल्हा पुलिस की कार्रवाई, बलौदाबाजार का स्थायी वारंटी गिरफ्तार,एक सप्ताह के भीतर 11 स्थायी वारंटों की तामिली, सड़क दुर्घटना के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर , 19 अक्टूबर 2026। ऑपरेशन बाज के तहत बिल्हा पुलिस ने स्थायी वारंटियों की पतासाजी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बलौदाबाजार जिले के रमदईया निवासी स्थायी वारंटी लीलाराम ध्रुव (23 वर्ष), पिता जोहन सिंह ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को ऑपरेशन बाज के तहत स्थायी वारंटों की तामिली के निर्देश दिए थे। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित कर स्थायी वारंटियों की तलाश की जा रही थी।
इसी दौरान सूचना तंत्र से जानकारी मिली कि जिला बलौदाबाजार के रमदईया निवासी लीलाराम ध्रुव, जो सड़क दुर्घटना के एक मामले में आरोपी है, काफी समय से फरार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पतासाजी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी को 19 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत एक सप्ताह के भीतर 11 स्थायी वारंटों की तामिली की गई है। स्थायी वारंटियों की तलाश और वारंट तामिली की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार बंजारे, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, आरक्षक क्रमांक 803 उपेन्द्र ठाकुर, आरक्षक क्रमांक 1431 अर्जुन जांगड़े तथा आरक्षक क्रमांक 1390 संतोष मरकाम का विशेष योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!