कोटा

कोटा नगर पंचायत बनेगा नगर पालिका,नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू की मांग पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की घोषणा

संजय बंजारे कोटा

कोटा नगर पंचायत बनेगा नगर पालिका,नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू की मांग पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की घोषणा

उप मुख्यमंत्री ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, शहर के विकास के लिए 2 करोड़ देने की घोषणा की

बिलासपुर, 14 अगस्त 2025/ नवनिर्मित अटल परिसर के लोकार्पण के लिए आज कोटा पहुंचे उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने कोटा नगर पंचायत के नगर पालिका परिषद में उन्नयन की बड़ी घोषणा की। साथ ही उन्होंने शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कोटा में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल परिसर के लोकार्पण के साथ ही 30 लाख रुपए लागत के दो कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इनमें वार्ड क्रमांक-6 में नगर पंचायत कार्यालय के साथ 18 लाख रुपए की लागत से व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण और वार्ड क्रमांक-7 में 12 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली-सह-पुलिया निर्माण शामिल हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू और उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कौशिक कोटा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधे लाल भारद्वाज,जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल मंडल अध्यक्ष कोटा बजरंग जायसवाल पार्षद वेंकटलाल अग्रवाल पार्षद कान्हा गुप्ता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अमृता प्रदीप कौशिक, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कोटा एसडीएम नितिन तिवारी, जनपद पंचायत कोटा सी ई ओ एवं नगर पंचायत सीएमओ कोटा सहित वार्ड पार्षद, गणमान्य नागरिक और शहरवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!