चाकू लेकर घूम रहे आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार,कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद

चाकू लेकर घूम रहे आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार,कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद
बिलासपुर। थाना कोटा पुलिस ने चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत चाकू लेकर घूम रहे एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि डोंगरिपारा कोटा में एक व्यक्ति अपने पास धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर डोंगरिपारा में रेड कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहम्मद जुम्मन पिता मोहम्मद बरकत, उम्र 45 वर्ष, निवासी डोंगरिपारा कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर को पकड़ा। उसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक 195 उमाशंकर राठौर, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू एवं आरक्षक 1356 संजय श्याम की विशेष भूमिका रही।