Uncategorized

नगोई एनीकट के पास जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹2,700 नगद जब्त

नगोई एनीकट के पास जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹2,700 नगद जब्त

कोटा।तखतपुर थाना पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगोई एनीकट डेम के पास रुपये-पैसे की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹2,700 नगद जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्र में संचालित अवैध जुआ, सट्टा, आबकारी एवं माइनर एक्ट के मामलों में अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नगोई एनीकट डेम के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना तखतपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग गए, जबकि चार आरोपियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
ओमप्रकाश जायसवाल, पिता चंदकुमार, निवासी साकेत मुंगेली
धरम ध्रुव, पिता कुमार ध्रुव, निवासी जरेली, थाना तखतपुर
रोहित यादव, पिता रामचंद यादव, निवासी नगोई, थाना तखतपुर
रोहित कौशिक, पिता श्रवण कौशिक, निवासी नगोई, थाना तखतपुर
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 568/2026, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक अवनीश पासवान, प्रधान आरक्षक 298 रामायण राजपूत, आरक्षक हरिश यादव, राजकुमार, नरेश निराला एवं त्रिलोक सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!