नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर। चकरभाठा थाना पुलिस ने 12 वर्ष 04 माह की नाबालिग बच्ची के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने 15 जुलाई 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 12 वर्ष 04 माह की नाबालिग बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में अपराध दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम ने जानकारी एकत्र कर सटीक सूचना के आधार पर नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग से विधिवत पूछताछ में उसने आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने कही है।
गिरफ्तार आरोपी: राकेश जांगड़े, पिता बहादुर जांगड़े, उम्र 22 वर्ष, निवासी डीगोरा चरोटी, थाना पथरिया, जिला मुंगेली।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की है।
चकरभाठा पुलिस की अपील: पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपराध अथवा अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या थाना चकरभाठा में देकर पुलिस का सहयोग करें।