Uncategorized

चोरी के मामले में कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार,चोरी किए गए तांबे-कांसे के बर्तन और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद

चोरी के मामले में कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार,चोरी किए गए तांबे-कांसे के बर्तन और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद

कोटा।17 सितंबर 2026। ग्राम गनियारी में मकान का ताला तोड़कर तांबे एवं कांसे के बर्तन चोरी करने के मामले में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान सहित घटना में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी मनोज राज (40 वर्ष) की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की गई थी। शिकायत के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को ग्राम गनियारी स्थित एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा तांबे एवं कांसे के बर्तन चोरी कर लिए गए थे।
विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण एवं पूछताछ किए जाने पर आदित्य मिश्रा (20 वर्ष), निवासी बाजारपारा गनियारी, थाना कोटा, जिला बिलासपुर का नाम संदेही के रूप में सामने आया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसके कब्जे से 07 नग तांबे के कलश-लोटा एवं 01 नग कांसे का लोटा बरामद किया गया।
इसके अलावा घटना में इस्तेमाल लोहे की आरी और हथौड़ा भी पुलिस ने जप्त किया। आरोपी को 17 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक दीप सिंह कंवर, आरक्षक संजय श्याम, आरक्षक ज्वाला सिंह एवं आरक्षक धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!