कोटा

अधिवक्ता डॉ अर्पित लाल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में रायपुर डबल मर्डर और रेप केस मे बड़ी सफलता दर्ज की

अधिवक्ता डॉ अर्पित लाल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में रायपुर डबल मर्डर और रेप केस बड़ी सफलता दर्ज की

करगी रोड कोटा:- प्रदेश की राजधानी रायपुर में नए वर्ष 2025 की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धरसीवां में मां एवं बेटी की हत्या एवं बलात्कार का मामला सामने आया, जिसमें धरसीवां एवं खमतराई पुलिस थाने में अपराध पंजीबद्ध करके जांच किया जा रहा था।

जांच के दौरान पुलिस के द्वारा आरोपी को शक के आधार पर गिरफ्तार कर के न्यायिक हिरासत में लिया गया। आरोपी के परिजनों के द्वारा प्रकरण में पैरवी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता डॉ अर्पित लाल को नियुक्त किया गया।
अर्पित ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में प्रकरण की पैरवी करते हुए यह दलील पेश की, कि आरोपी का मामला पूरी तरह से परिस्थिति जनक साक्ष्य पर निर्भर है और एक भी कड़ी यह दर्शित नहीं करती है कि आरोपी के द्वारा अपराध कारित किया गया है आरोपी को केवल शंका के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

अधिवक्ता डॉ अर्पित लाल कि दलील सुनकर माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के द्वारा आरोपी को हत्या एवं बलात्कार के दोनों प्रकरण में ज़मानत दी गयी।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!