चकरभाठा बस्ती में विधुर कमजोर महिला के साथ गाली गलौज से मना करने पर पत्रकार सारथी और परिवार को टांगी से मारने की कोशिश रात भर दहशत में रहा परिवार थाने में पत्रकार ने दर्ज कराई रिपोर्ट. जांच मे जुटी पुलिस

चकरभाठा बस्ती में विधुर कमजोर महिला के साथ गाली गलौज से मना करने पर पत्रकार सारथी और परिवार को टांगी से मारने की कोशिश रात भर दहशत में रहा परिवार थाने में पत्रकार ने दर्ज कराई रिपोर्ट. जांच मे जुटी पुलिस
घर के सामने कमजोर विधुर महिला से गाली गलौज करने पर मना करने पर टांगी लेकर मुझे और परिवार को जान से मारने की धमकी और गंदी गंदी गाली देने वाले के खिलाफ थाना मे की शिकायत
चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चकरभाठा बस्ती मे रहने वाले पत्रकार व उनके परिवार वालों के साथ हुई मारपीट व गाली गलौच जिसकी शिकायत पत्रकार ने थाना मे की गई hai दिनांक 12 जुलाई की शाम 5.43 मिनट पर मेरे घर के सामने रहने वाली विधवा महिला नाम दसोदा यादव उम्र 52 वर्ष अपने घर के बाहर सड़क किनारे बैठी थी तभी मोहल्ले में रहने वाला शराबी और बदमाश ऑटो चालक महेंद्र सारथी ऑटो लेकर मेरे घर के पास खड़ा कर दिया और जोर जोर से उस विधुर महिला को गंदी गंदी गाल गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा था महिला रो रही थी तो मैं अपने घर से निकला और महेंद्र सारथी को समझाने लगा की मोहल्ले में सभी घर में मा बहन है तुम्हारे रोज के शराब पी कर गाली गलौज से पूरा मोहल्ला परेशान है क्यों इस महिला को बेवजह गली गलौज कर रहे हो इतने में महेंद्र बोला कि मैं अपने ऑटो को गाली दे रहा हु तू कितना बड़ा पत्रकार है क्या कर लेगा बोला और मुझसे विवाद करने लगा इतने में महेंद्र का पिता शिया सारथी आया और ओ भी मुझसे विवाद करने लगा तो मैं घर अंदर जा कर डायल 112 को फोन लगाया इस बीच दोनों पिता पुत्र शराब के नशे में आपस में मार पीट होने लगे जिन्हें मोहल्ले के लोग भीड़ लगा कर देख रहे थे उसके बाद डायल 112 की टीम आई तो 112 के आरक्षक अनिल बांधे के सामने शिया सारथी मुझे मर्डर करूंगा बोलते हुए झूठे केश में फसाने की धमकी देते हुए अपने हाथ में लगे चोट को मैं मारा हु बोल कर फसाने की कोशिश किया जिसे मोहल्ले के लोग और मैं बताया कि इसका लड़का और शिया दोनों आपस में मार पीट हुए हैं तो लगा है चुकी महेंद्र सारथी 112 गाड़ी देख कर कही भाग गया था लेकिन उसका पिया शिया विवाद कर रहा था तो उसे डायल 112 से थाना लाया गया जो पुलिस से भी बत्तामीजी कर रहा था और पूरे थाना स्टाफ के सामने मुझे जान से मार दूंगा बोल रहा था जिसके बाद थाना प्रभारी के द्वारा उसे शराब के नशे में है बुजुर्ग है कल कार्यवाही करेंगे बोल कर 112 से वापस घर छुड़वाया गया जिसके बाद शिया सारथी हाथ में टांगी ले कर घर के सामने मुझे और मेरे पिता को आज मर्डर करूंगा बोल कर बार बार ललकारते हुए मुझे और मेरे पिता मां को नाम लेकर बहुत गंदी गंदी गाली दे कर दहशत बनाता रहा जिसके बाद मैं थाना की पेट्रोलिंग वाहन के साथ घर पहुंचा तो पुलिस वाले के सामने भी शिया सारथी मुझे और मेरे पिता को जान से मार कर 20 साल जेल काटूंगा बोलता रहा जिसे पेट्रोलिंग टीम समझाने का प्रयास करती रही लेकिन वह नहीं माना और रात में 11.30 बजे तक गाली गलौज कर हमे जान से मारने की धमकी देता रहा जिसकी वजह से पूरे मोहल्ले के लोग परेशान हुए आपको बता दूं कि शिया सारथी और उसका बेटा महेंद्र सारथी और उसके भतीजे गोपू, सालेन्द्र,नरेंद्र सारथी से पूरा मोहल्ला परेशान है जिनकी वजह से वहां पर रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है क्योंकि ये सभी आए दिन शराब पी कर मोहल्ले में खुले आम गाली गलौज कर अत्याचार करते हैं
कल रात में 11.45 बजे मैं अपने छत में मोबाइल से बात कर रहा था तभी शिया सारथी का भतीजा जो मेरे घर के सामने रहता है वह भी अपने छत से मुझे धमकी देकर देख लेने की बात कह रहा था और बिलासपुर के ऑटो चालक से पिटवाऊंगा या फिर ऑटो से एक्सीडेंट कर दूंगा बोल रहे थे मैं और मोहल्ले के लोग इन सभी के लीचड़ाई से काफी परेशान हैं कोई कुछ बोलता है तो उसके साथ मार पीट पर उतारू हो जाते हैं पुलिस की सिंपल कार्यवाही से इनके हौसले बुलंद हैं मैं और मेरा परिवार और मोहल्ले के लोग दहशत में हैं कोई बड़ी घटना घट सकती हैं कृपया उचित कार्यवाही करें
घर में लगे सी सी टी वी कैमरा में आरोपियों का टांगी लहरा कर घमकी देने का वीडियो रिकॉर्ड है
जिसे मैने मोबाइल में रखा है
कृपया मोहल्ले में दहशत फैलाते हुए शांति भंग करने वाले शिया सारथी महेंद्र सारथी, और गोपु सारथी के खिलाफ 25,27 आर्म्स एक्ट और 151 की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है