कोटा

ग्राम बीजा नहर किनारे मे आम जगह पर जुआ खेलने वालो पर रेड कार्यवाही कर 05 जुआडीयों को किया गया गिरफ्तार

 

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) की निर्देश पर नगरीय निकाय / त्रिस्तरिय चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, गुडा बंदमाशों, जुआडियों पर तखतपुर पुलिस लगातार कर रही प्रहार

नया बस स्टैंड तखतपुर मे धारदार चाकू दिखाकर लोगो मे भय उत्पन्न करने वाले 01 आरोपी

ग्राम बीजा नहर किनारे मे आम जगह पर जुआ खेलने वालो पर रेड कार्यवाही कर 05 जुआडीयों को किया गिरफतार

• जप्त मसरूका- 1. एक नग स्टील का चाकू
2.फड एवं पास से कुल 5480 रू जप्त
• गिरफ्तार आरोपी-
01. नरेश सिंह ठाकुर पिता जवाहर सिंह ठाकुर उम्र 28 साल निवासी टिकरीपारा थाना तखतपुर
02. जितेंद्र कुमार बघेल पिता बुधारी राम उम्र 45 साल निवासी खैरझीटी थाना कोटा
03. धीरेंद्र तिवारी पिता कमला प्रसाद तिवारी उम्र 38 साल निवासी अटल आवास कोटा
04. हेमलाल बघेल पिता लक्ष्ममण प्रसाद बघेल उम्र 40 साल निवासी खैरझिटी थाना कोटा
05. रमेश कुमार खुटेल पिता छोटे लाल उम्र 55 साल निवासी बीजा थाना तखतपुर

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, एसडीओपी श्रीमति नूपूर उपाध्याय, के मार्गदर्शन में तखतपुर पुलिस द्वारा होटल, ढाबा एवं वाहनों की सघन जांच, अवैध शराब, , प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है दिनाँक 03.02.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली नया बस स्टेण्ड में एक व्यक्ति हाथ में चाकू दिखाकर रास्ते में आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है कि सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान के पास जाकर रेड किया जहाँ पर नरेश सिंह ठाकुर पिता जवाहर सिंह ठाकुर उम्र 28 साल निवासी टिकरीपारा थाना तखतपुर हाथ में स्टील का धारदार चाकू लहराते लोगों को डरा धमका रहा था जिससे धारदार चाकू को जप्त कर धारा 25.27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। एवं इसी क्रम मे मुखबीर के सूचना के आधार पर ग्राम बीचा नहर किनारे आम जगह पर जुआ खेल रहे जुआडियों को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया मौके पर 05 जुआडियान के पास से 52 पत्ती ताश नगदी रकम 5480 रू, को समक्ष गवाहो के जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की कार्यवाही की गयी।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!