Uncategorized

फदहाखार में युवक की चाकू से हत्या,रंजिश के चलते वारदात की आशंका बाईपास के पास मिला शव, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

फदहाखार में युवक की चाकू से हत्या,रंजिश के चलते वारदात की आशंका बाईपास के पास मिला शव, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

बिलासपुर। सिरगिटी थाना के अंतर्गत आने वाले फदहाखार के चांदमारी क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ओम लहरे पिता कन्हैया (22) के रूप में हुई है। घटना रविवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, फदहाखार गेट के पास डॉग स्क्वाड राम मिलन अपने टीम के साथ डाग कल्लू टाइगर उर्फ सुनील को घटना स्थल लेकर पहुंची खोजी कल्लू टाइगर ने आदि धुर्वे के किराना दुकान मे जाते हुए रोहित धुर्वे के घर भी पहुंच गई उसके बाद राजेश यादव के घर भी पहुंच गई आखिर वजह क्या हो सकती हैँ हत्या करने की मृतक युवक ओम लहरे पर चाकू से हमला किस कारण किया गया हैँ वजह क्या थी। मृतक युवक को गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे कुछ दूरी तक ले जाया गया और बाद में फदहाखार-महमंद बाईपास के पास छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि शव रातभर मौके पर पड़ा रहा।घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने वारदात में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आपसी रंजिश और वर्चस्व से जुड़े विवाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है।घटनास्थल पर सुबह करीब 10 बजे फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम पहुंची। टीम ने मौके से संभावित साक्ष्य जुटाए। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध लोगो से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!