कोटा

अवैध कबाड के विरूद्ध थाना कोटा पुलिस की कार्यवाही

संजय बंजारे (kota)

अवैध कबाड के विरूद्ध थाना कोटा पुलिस की कार्यवाही

जप्त कबाड -लोहे का पाइप , 04 नग साइकिल , 01 नग रेंजर साइकिल मोटर साइकिल के पार्ट्स , लोहे का पल्लानुमा 05 नग पाइप 08 नग छोटा बड़ा लोहे का अन्य कबाड़ी समान कुल वजनी 228 किलोग्राम कीमती 4500 रू को किया गया जप्त |

आरोपी :-
01. – शुभम सूर्यवंशी पिता उदय सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग. ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा लगातार कबाडीयों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय अर्चना झा ( रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नूपुर उपाध्याय(रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना के आधार पर दिनांक 06.01.25 को गनियारी के पास आरोपी शुभम सूर्यवंशी के बस स्टैंड गनियारी के पास कब्जे में अवैध कबाड रखा हुआ पाया गया इस संबंध में बील प्रस्तुत करने तथा गुमास्ता लायसेंस पेश करने नोटिस दिया गया जो बील व गुमस्ता लायसेंस नहीं होना बताया, अवैध रूप से लोहे का पाइप , साइकिल 04 नग, 01 नग रेंजर साइकिल, मोटर साइकिल के पार्ट्स, लोहे का सेंटरिंग पल्लानुमा 05 नग पाइप का टुकड़ा, 08 नग छोटा बड़ा लोहे का अन्य कबाड़ी सामान कुल जुमला वजन 225 किलोग्राम कीमती 4500 रू. को मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष धारा 35 (1)(ख)(ड )बीएनएसएस / 303 (2) बीएनएस के तहत विधिवत जप्त कर कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी , उनि राज सिंह, प्रधान आरक्षक सनत पटेल, आरक्षक 1216 महादेव कुजूर, आरक्षक 1330 ख़ेमंत पाल का विशेष योगदान रहा है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!