कोटा

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गायों को बांधे जा रहे रेडियम बेल्ट, कोटा क्षेत्र में 250 आवारा पशुओं को पहनाया गया रेडियम बेल्ट

संजय बंजारे (kota )

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गायों को बांधे जा रहे रेडियम बेल्ट
कोटा क्षेत्र में 250 आवारा पशुओं को पहनाया गया रेडियम बेल्ट

बिलासपुर,25 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पशु प्रबंधन के प्रयास किए जा रहे हैं इसी कड़ी में कोटा क्षेत्र में आवारा पशुओं के गले में रेडियम की बेल्ट बांधी गई। मुख्य मार्ग पर विचरण करने वाले पशुओं के गले में प्रकाश चंद साहू तहसीलदार कोटा के नेतृत्व में पशु विभाग , नगर पंचायत के कर्मचारियों तथा कोटवारों की टीम ने कोटा नगर व आसपास क्षेत्रों के लगभग 250 आवारा पशुओ के गले में रेडियम की बेल्ट पहनाई। पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट होने से सड़क पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!